{"_id":"5bf82db6bdec224155405b0a","slug":"154299133316-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांडवों का जन्म होते ही जयकारों से गूंजा बमणगांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांडवों का जन्म होते ही जयकारों से गूंजा बमणगांव
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। विश्व मंगल कामना के लिए बमणगांव में आयोजित नौ दिवसीय पांडव नृत्य के पांचवें दिन ढोल दमाऊ और रणसिंघों के साथ कुंती माता के पश्वा को मंडाण स्थल पर लाया गया। पांच पांडवों के जन्म लेते ही देवताओं के जयकारों से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय हो उठा। देर रात तक ग्रामीण पांवड़े और जागर गाकर देवी-देवताओं की स्तुति में तल्लीन रहे।
भीम के पश्वा ने चार बड़े कद्दू और दही-मक्खन खा दिया। देर शाम को जागर शुरू होते ही ग्रामीण दुर्गा, घंटाकर्ण, नृसिंह, भैरव आदि देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना में लीन रहे। इस मौके पर गिरीश बिजल्वाण, समिति के अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद बिजल्वाण, राकेश चौहान, धूम सिंह चौहान, लोकेंद्र बिजल्वाण, नरेंद्र बिजल्वाण, मंगलानंद नौटियाल, किशोरी लाल आदि मौजूद थे।
तरवाड़ी पांडवों ने किया नृत्य
तिलवाड़ा। जखोली ब्लाक के ग्राम पंचायत दरमोला के तरवाड़ी गांव में पांडव नृत्य के पांचवें दिन बाण कौथिग का आयोजन किया गया। ढोल-दमाऊं की थाप पर पांडव देवता अवतरित हुए और अपने शस्त्रों के साथ नृत्य किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष भोपाल सिंह पंवार ने बताया कि 5 दिसंबर को प्रसाद वितरण के साथ पांडव नृत्य संपन्न होगा। इस मौके पर जसपाल सिंह पंवार, नत्था सिंह पंवार, किशन रावत, नरेन्द्र पंवार, कर्ण सिंह रावत, शूरवीर सिंह मौजूद थे।