{"_id":"5bca0b59bdec220a7e0f7476","slug":"15399678019-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग की मरम्मत न होने से उठानी पड़ रही दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग की मरम्मत न होने से उठानी पड़ रही दिक्कतें
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। अगस्त में हुई बारिश से क्षतिग्रस्त हुए प्रतापनगर-घनसाली मोटर मार्ग के पुश्ते की मरम्मत डेढ़ माह बाद भी नहीं होने से मार्ग आवाजाही के लिए बंद पड़ा है, जिससे धारमंडल क्षेत्र में खाद्यान्न से लेकर रसोई गैस के ट्रक नहीं जा रहे हैं।
प्रतापनगर-सुनहरीगाड-घनसाली मोटर मार्ग 28 अगस्त को हुई बारिश के कारण सारपुल गांव के समीप करीब 28 मीटर पुश्ता धंसने से बंद हो गया था, जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। लोनिवि ने क्षतिग्रस्त पुश्ता को लगाने के लिए मजदूर तो लगाए हैं, लेकिन मार्ग को खुलवाने में सफलता नहीं मिली है। चूंकि मार्ग के नीचे गांव है और ऊपर मंदिर है, जिससे पहाड़ कटान कार्य में दिक्कत हो रही है। लोनिवि ने क्षतिग्रस्त स्थान पर नई सड़क बनाने के लिए आपदा मद में बजट के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। बावजूद बजट नहीं मिलने से सड़क नहीं बन पाई है। सड़क के नहीं खुलने से डेढ़ माह से धारमंडल क्षेत्र में राशन, रसोई गैस के ट्रक नहीं जा रहे हैं। ग्रामीण कई किमी दूर पीपलडाली होते हुए सफर कर रहे हैं। कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष खुशी लाल, थात के पूर्व प्रधान विजय पंवार, प्रभाकर भट्ट का कहना है कि क्षेत्र में बड़े वाहनों की आवाजाही का साधन केवल घनसाली-प्रतापनगर मोटर मार्ग था।
जिस स्थान पर मार्ग धंसा है, उसके नीचे गांव और ऊपर मंदिर है। इससे पहाड़ कटान में दिक्कत आ रही है। इस स्थान पर नई सड़क बनाने को आपदा मद में बजट हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। मार्ग खुलवाने में करीब एक सप्ताह और लगेगा।
विज्ञापन
-केएस नेगी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि बौराड़ी।