{"_id":"5bc8b8f0bdec2269ac7edf55","slug":"15398811689-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिखित आश्वासन पर बांध प्रभावितों ने स्थगित किया आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिखित आश्वासन पर बांध प्रभावितों ने स्थगित किया आंदोलन
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। टिहरी बांध प्रभावित रमोलागांव और खांड के ग्रामीणों ने पुनर्वास निदेशालय के अधिकारियों के आश्वासन पर आठ दिन से चल रहा आंदोलन बृहस्पतिवार को स्थगित कर दिया है। रमोलागांव और खांड गांव के लोग 11 अक्तूबर से टिहरी झील किनारे डंयूणी नामे तोक में वंचित परिवारों की पात्रता निर्धारण करने, भूमिहीन परिवारों का भी पुनर्वास, प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने और आरएल 835 मीटर का सीमांकन कर उससे ऊपर की भूमि को प्रभावित न करने, झील में डूब चुके पैतृक भैरवनाथ के मंदिर का पुनर्निर्माण, गांव के लिए मुख्य मार्ग से सड़क बनाने की मांग को लेकर आंदोलनरत थे। बृहस्पतिवार को पुनर्वास के उप प्रबंधक शक्ति चमोली, राजस्व उप निरीक्षक वीरेंद्र उनियाल वार्ता के लिए धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनरत लोगों को 20 दिसंबर तक सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिस पर ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। इस मौके पर सुंदर लाल शाह, रोशन लाल, चिंरजीव लाल उनियाल, बलदेव सिंह कुमाईं उपस्थित रहे।