{"_id":"5bc8b53abdec2269ae772bf6","slug":"15398802184-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजीआईसी नरेंद्रनगर रहा ओवर ऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजीआईसी नरेंद्रनगर रहा ओवर ऑल चैंपियन
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। मेला समिति की ओर से आयोजित खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में जीजीआईसी नरेंद्रनगर को ओवर ऑल चैंपियन घोषित किया गया। वॉलीबाल प्रतियोगिता की चैंपियनशिप मौसा क्लब रायवाला के नाम रही। मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में संकल्प खंतवाल की टीम के गायक अंशुमन ने कई गढ़वाली और पुराने हिंदी फिल्मों के रीमेक्स गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। श्रीनगर के राकेश भट्ट की टीम ने ‘बबरीक’ पर नाटक का शानदार मंचन किया।
आठ दिवसीय श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के समापन पर सीडीओ आशीष भटगांई ने ओवर ऑल चैंपियन रहे जीजीआईसी नरेंद्रनगर की छात्राओं को ट्राफी देकर पुरस्कृत करते हुए कहा कि मेले हमारी परंपराओं की पहचान है। समाज की समृद्ध संस्कृति विकास में अहम भागीदारी निभाती है। ओवर ऑल चैंपियन के दूसरे नंबर पर रहे श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल के कलाकार और खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान ने आठ दिवसीय मेला शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर मेला समिति के सदस्यों और नगरवासियों का आभार जताया। वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में मौसा क्लब रायवाला ने बिष्ट क्लब ऋषिकेश को हराकर ट्राफी जीती। प्रतियोगिता संपन्न कराने में यशपाल राणा, वीर विक्रम सिंह रावत, ऋतुराज सिंह नेगी, दीवान सिंह रावत और सूर्यपाल चौहान ने सहयोग किया। इस मौके पर ईओ डीपी भट्ट, बीईओ ओपी वर्मा, किशन सिंह नेगी, मदनलाल चमोली, रेखा राणा, सुमन गुप्ता, सुरेश शर्मा, सुरेंद्र थपलियाल, महेश गुसाईं, संतोष राणा, नरपाल भंडारी, प्रीतम नेगी, दिनेश नेगी, उत्तम रावत आदि मौजूद थे।
आचार संहित के साए में फीका रहा समापन समारोह
आठ दिवसीय श्री कुंजापुरी मेले के समापन पर निकाय चुनाव की आचार संहिता का साया पड़ गया, जिससे कार्यक्रम कुछ फीका नजर आया। मेले के समापन पर मुख्य अतिथि वित्त मंत्री प्रकाश पंत को शिरकत करना था, लेकिन आचार संहिता के कारण वह शामिल नहीं हो पाए। यही नहीं मेले में शामिल रहे मेला समिति के मुख्य संरक्षक व कृषि मंत्री सुबोध उनियाल भी आचार संहिता के कारण समापन समारोह में शामिल नहीं हो पाए।