{"_id":"5bc75e2ebdec2269bc7fe014","slug":"153979239910-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्वास के लिए धरने पर डटे हैं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनर्वास के लिए धरने पर डटे हैं प्रभावित
Updated Wed, 17 Oct 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। टिहरी बांध प्रभावित रमोलागांव और खांड के ग्रामीण पुनर्वास करने और रोजगार देने की मांग को लेकर बुधवार को सातवें दिन भी धरने पर डटे रहे। मांगों का निस्तारण न होने पर तक उन्होंने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
थौलधार ब्लॉक के रमोलागांव और खांड के बांध प्रभावित 11 अक्तूबर से टिहरी झील किनारे डंयूणी नामे तोक में प्रतिदिन धरना दे रहे हैं। प्रभावित परिवार पूर्व की शर्तों के अनुसार प्रत्येक विस्थापित परिवार के एक सदस्य को टीएचडीसी में नौकरी देने, बिजली, पानी निशुल्क देने, पात्रता से वंचित परिवारों की पात्रता निर्धारण करने, भूमिहीन 15 परिवारों का पुनर्वास करने, आरएल 835 मीटर का सीमांकन कर उससे ऊपर की भूमि को प्रभावित न करने, झील में डूब चुके पैतृक भैरवनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण, गांव के लिए मुख्य मार्ग से सड़क बनाने की मांग को लेकर आंदोलनरत है। धरना देने वालों में प्रधान सीरा देवी शाह, क्षेत्र पंचायत सदस्य जौमाला देवी, बलदेव सिंह, रूपराम, चंद्रशेखर, प्रेमलाल, पूरण दास, राजीराम, प्रताप सिंह, चतर लाल, सुंदर लाल, हंसा देवी, इंदरा, भूवना, दीपा, दीना, सरस्वती बैठी रही।