फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   जिले की दस निकायों के लिए पांच तहसीलों में होगा नामांकन

जिले की दस निकायों के लिए पांच तहसीलों में होगा नामांकन

Wed, 17 Oct 2018 09:37 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
जिले की दस निकायों के लिए पांच तहसीलों में होगा नामांकन

विज्ञापन
नई टिहरी। जिला प्रशासन स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों में जोरशोर से जुट गया है। जिले के 10 निकायों के लिए पांच तहसीलों में नामांकन की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

बुधवार को प्रभारी डीएम आशीष भटगांई ने जिला सभागार में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि पालिका और मुनिकीरेती पालिका के प्रत्याशियों का नामांकन नरेंद्रनगर तहसील में होगा। टिहरी, चंबा पालिका और गजा नगर पंचायत के प्रत्याशियों का नामांकन नई टिहरी तहसील में होगा। नगर पंचायत कीर्तिनगर और पालिका देवप्रयाग के प्रत्याशियों का नामांकन कीर्तिनगर तहसील, लंबगांव नगर पंचायत का नामांकन प्रतापनगर, घनसाली और चमियाला नगर पंचायत के प्रत्याशियों का नामांकन घनसाली तहसील में होगा। सार्वजनिक, निजी संपत्तियों, विद्युत पोल आदि पर प्रचार सामग्री चस्पा न की जाए। बैठक में एडीएम शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम अनुराधा पाल, चतर सिंह चौहान, लक्ष्मीराज चौहान, पीआर चौहान, मुक्ता मिश्रा, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजकुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed