{"_id":"5bc75e20bdec2269c41f4013","slug":"153979238220-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों ने महागौरी से मांगा धन, संपदा और अखंड सौभाग्य का वरदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों ने महागौरी से मांगा धन, संपदा और अखंड सौभाग्य का वरदान
Updated Wed, 17 Oct 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। अष्टमी पर देवी मंदिरों में महागौरी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने अधिष्ठात्री महागौरी से धन, संपदा और अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा। सिद्धपीठ सुरकंडा देवी, चंद्रबदनी, कुंजापुरी के मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिनभर मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। नई टिहरी नवदुर्गा मंदिर में पंडित विष्णुदत्त नौटियाल ने भक्तों को अष्टमी पर्व की जानकारी दी। घर-घर में देवी स्वरूप कन्याओं की विशेष पूजा-अर्चना कर भक्तों ने उन्हें प्रसाद, दान और उपहार भेंट किए। सनातन धर्म शक्ति पीठ श्री दुर्गा मंदिर नई टिहरी में देवी भागवत पुराण के आठवें दिन कथा वाचक दीपक बधानी ने अखंड रामायण पाठ किया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी राजेंद्र प्रसाद चमोली, ओम प्रकाश भट्ट, धनीराम भट्ट, द्वारिका प्रसाद उनियाल व सत्य प्रसाद रतूड़ी आदि उपस्थित रहे। टिहरी बांध दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित दुर्गा महोत्सव में रुड़की के सांस्कृतिक दल ने सुंदरकांड का मंचन किया। माता दुर्गा के भजनों की प्रस्तुतियां दी।