फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   बरेली के बाजार में झुमका गिरा रे... पर झूमे दर्शक

बरेली के बाजार में झुमका गिरा रे... पर झूमे दर्शक

Wed, 17 Oct 2018 09:36 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
बरेली के बाजार में झुमका गिरा रे... पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की सातवीं सांस्कृतिक संध्या जलेबी बाई के नाम से प्रसिद्ध बॉलीवुड अदाकारा ऋतु पाठक के नाम रही। ऋतु ने मां कुंजापुरी का स्मरण करते हुए ‘शिव जी का इलाका है ये पार्वती का घर’ वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद उन्होंने हिंदी गीतों के साथ शानदार नृत्य प्रस्तुत किया।
शिव-पार्वती की वंदना के बाद ऋतु पाठक ने यह क्या कर डाला मर गई मैं, कोई देखे कोई छू ले, कोई आगे कोई पीछे, कजरा मोहब्बत वाला, बरेली के बाजार में झुमका गिरा रे, ओ मेरी जोहरा जबी तुझे मालूम नहीं, दम मारो दम मिट जाए गम, बोलो सुबह शाम हरे कृष्ण हरे राम जैसे कई हिंदी व भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। दर्शक गीतों का आनंद लेते हुए देर रात तक पांडाल में जमे रहे। मेले के सफल संचालन में पालिका के अधिशासी अधिकारी डीपी भट्ट, प्रीतम सिंह नेगी, मनोज भंडारी, यशपाल सिंह पुंडीर, रमेश सेमल्टी, रामफल, मुकेश, धर्मपाल सिंह, बुद्धि सिंह पुंडीर, कुंवरपाल सिंह, मदनपाल, विजयपाल, राजेंद्र, सुमन पाल, सुनील और रणबीर आदि का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर मेला समिति के मुख्य संरक्षक और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा राणा, रोशन रतूड़ी, राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार,राजेंद्र गुसाईं, विजेंद्र नेगी, सरिता जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल पुंडीर, राजेंद्र सिंह राणा, द्वारिका जोशी, मेला के संचालक महेश गुसाईं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


रस्सा-कस्सी में महिला पुलिस जीती
नरेंद्रनगर (टिहरी)। श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में स्थानीय लोगों के बीच भी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता के तहत जूनियर बालिका वर्ग के बीच आयोजित म्यूजिकल चेयर रेस में साधिका राणा प्रथम, आयुषी द्वितीय और निशा तृतीय रही। बालक वर्ग में प्रिंस प्रथम, कृष राणा द्वितीय और नमन भंडारी तृतीय रहे। महिला वर्ग के बीच आयोजित म्यूजिकल चेयर रेस में सपना पहले, रानी दूसरे और क्षमा शर्मा तीसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग के बीच आयोजित रस्सा-कस्सी में नरेंद्रनगर महिला पुलिस प्रथम और सविता ग्रुप नरेंद्रनगर द्वितीय रहे। बालिका वर्ग के बीच हुई चम्मच रेस में सुहानी पुंडीर प्रथम, महक डंग द्वितीय और अवनी तृतीय रही। बालक वर्ग में नमन भंडारी प्रथम, अभिषेक नेगी द्वितीय और समृद्ध तृतीय रहे। जूनियर बालक वर्ग की चम्मच रेस में वासु प्रथम, वेदांत द्वितीय और बिलाल तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विभाग का स्टॉल रहा बेहतर
नरेंद्रनगर (टिहरी)। श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में विभिन्न विभागों ने भी विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए अपने-अपने स्टॉल लगाए थे। मेले के दौरान किस विभाग का स्टॉल सबसे बेहतर रहा है, इसकी ग्रेेडिंग की गई। इसमें कृषि विभाग प्रथम, सौर ऊर्जा और आयुर्वेदिक विभाग द्वितीय और वन विभाग तृतीय रहा। निर्णायकों में शैलेंद्र नौटियाल, विनोद गंगोटी, सोबन सिंह नेगी और ऋतुराज सिंह नेगी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed