फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   पंपिंग योजनाओं के पुनर्गठन को आंगणन बनाने के निर्देश

पंपिंग योजनाओं के पुनर्गठन को आंगणन बनाने के निर्देश

Fri, 28 Sep 2018 10:08 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
पंपिंग योजनाओं के पुनर्गठन को आंगणन बनाने के निर्देश
नई टिहरी। वर्षों से जीर्णशीर्ण बनी नई टिहरी, रानीचौरी और चंबा पंपिंग पेयजल योजना के पुनर्गठन की उम्मीद जगी है। टिहरी विधायक के प्रयास से सरकार ने तीनों पंपिंग योजना के पुनर्गठन के लिए सीएम की घोषणा में शामिल कर पेयजल निगम को आगणन बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

चंबा, रानीचौरी और नई टिहरी पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण करीब 20 से 30 साल पहले हुआ था। लगातार बढ़ रही जनसंख्या और वर्षों बाद भी पंपिंग योजनाओं की मरम्मत और पुनर्गठन न होने से दिनोंदिन पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे चंबा, नई टिहरी शहर और रानीचौरी के लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। अब विधायक धन सिंह नेगी ने पंपिंग योजनाओं के पुनर्गठन को कदम बढ़ा दिए हैं। विधायक ने बताया कि तीनों पंपिंग योजना के पुनर्गठन लिए सीएम ने संबंधित को निर्देश देते हुए सीएम की घोषणा में शामिल करवा दिया है। बताया कि सरकार ने पेयजल निगम के अधिकारियों को पंपिंग योजनाओं के पुनर्गठन को तत्काल आगणन शासन को भेजने को कहा है। विधायक ने कहा कि जल्द ही योजनाओं पुनर्गठन की दिशा में कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed