फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   कुपोषण दूर करने में मां की भूमिका अहम

कुपोषण दूर करने में मां की भूमिका अहम

Fri, 28 Sep 2018 10:08 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
कुपोषण दूर करने में मां की भूमिका अहम
नरेंद्रनगर (टिहरी)। बाल विकास विभाग की ओर से यहां पालिका प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय पोषण दिवस पर आंगनबाड़ी वर्करों ने गढ़वाली व्यंजनों का स्टॉल लगाया। पोषण मेले का शुभारंभ कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। उन्होंने कहा कि कोई भी राष्ट्र तभी तरक्की कर सकता है, जब उसकी युवा पीढ़ी स्वस्थ हो। उन्होंने कहा कि स्थानीय अनाजों का सेवन कर बच्चों में कुपोषण दूर किया जा सकता है। इसके लिए माताओं को अहम भूमिका निभानी होगी। कृषि मंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों का सुधार करने और अन्य उपकरण खरीदने के लिए बाल विकास को सात लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी डा. शिखा कंडवाल, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. एमपी सिंह, जगदंबा वर्मा, राजपाल पुंडीर, आशा टम्टा, रेखा राणा, राजेंद्र विक्रम पंवार और आंगनबाड़ी वर्कर आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed