{"_id":"5babb9be867a55019a1f8f42","slug":"153798084110-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून जाने के लिए मार्च से नहीं जाना पड़ेगा ऋषिकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून जाने के लिए मार्च से नहीं जाना पड़ेगा ऋषिकेश
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। टिहरी क्षेत्र के लोगों को देहरादून जाने के लिए आगामी मार्च माह से ऋषिकेश जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोनिवि ने नरेंद्रनगर-रानीपोखरी डेढ़ लेन सड़क का निर्माण शुरू कर दिया है। 17 किमी लंबे इस मोटर मार्ग पर 29 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। मोटर मार्ग का निर्माण पूरा होने से टिहरी क्षेत्र के लोगों को देहरादून जाने के लिए 20 किमी का सफर कम तय करना पड़ेगा।
प्रदेश सरकार ने बीते मार्च माह में नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग को डेढ़ लेन का बनाने की स्वीकृति दे दी थी। सड़क चौड़ीकरण और डामरीकरण के लिए 29 करोड़ की धनराशि भी जारी कर दी गई है। लंबे इंतजार के बाद लोनिवि नरेंद्रनगर ने एक हफ्ते पूर्व डेढ़ लेन सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता मो.आरिफ खान ने बताया कि डेढ़ लेन सड़क का काम जोरशोर से चल रहा है। मार्च माह में इस सड़क पर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।
नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग निर्माण पूरा होने से नई टिहरी क्षेत्र से देहरादून जाने वाले लोगों को ऋषिकेश जाने की जरूरत नहीं होगी। वे सीधे नरेंद्रनगर से रानीपोखरी पहुंच सकते है। इस मार्ग के बनने से समय की बचत के साथ ही लोगों को देहरादून पहुंचने के लिए 20 किमी की दूरी कम तय करनी पड़ेगी।