{"_id":"5baa6851867a557ecc327efb","slug":"153789446010compat-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैलबागी गांव में कई लोग वायरल की चपेट में-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैलबागी गांव में कई लोग वायरल की चपेट में-compat
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। बदलते मौसम के कारण नैलबागी गांव में कई ग्रामीण वायरल की चपेट में हैं। पीड़ितों ने स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सकों की टीम भेजने की मांग की है। थौलधार ब्लॉक में ग्राम पंचायत किरगणी के नैलबागी राजस्व गांव में पिछले एक सप्ताह से कई लोग खांसी और बुखार से पीड़ित हैं। गांव सड़क से पांच किलोमीटर दूरी पर होने के कारण पीड़ित दवाई लेने नहीं जा पा रहे हैं, ऐसे में पीड़ितों के परिजन चंबा से दवाई लेकर जा रहे हैं, लेकिन अभी तक दर्जन भर लोग वायरल की चपेट में हैं। पीड़ित जितेंद्र सिंह, अतर सिंह, शिवानी देवी, धूम सिंह का कहना है कि पैदल दूरी होने के कारण अस्पताल जाना मुसीबत बना हुआ है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सकों की टीम भेजे जाने की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इसकी सूचना नहीं है, अगर वहां पीड़ितों की संख्या ज्यादा है, तो दवा लेकर टीम भेजी जाएगी।