{"_id":"5ba90e8d867a557f53455524","slug":"153780594513-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व निरीक्षक-उप निरीक्षक क्षेत्रों का पुनर्गठन करने का प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व निरीक्षक-उप निरीक्षक क्षेत्रों का पुनर्गठन करने का प्रस्ताव पारित
Updated Mon, 24 Sep 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक और राजस्व सेवक संघ की वार्षिक बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। पटवारियों ने शासन-प्रशासन से ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना के तहत उन्हें इंटरनेट, नेटवर्किंग और कंप्यूटर की सुविधा देने की मांग की।
सोमवार को संगठन के जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह पुंडीर की अध्यक्षता में हुई पटवारी संघ की बैठक में 13 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने, राजस्व निरीक्षक-उप निरीक्षक क्षेत्रों का पुनर्गठन करने, एक माह का अतिरिक्त वेतन देने, संवर्गीय कर्मियों को एसीपी और सातवें वेतन का एरियर व अन्य देयकों का भुगतान किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एक राजस्व उप निरीक्षक के पास दो-तीन क्षेत्र हैं, जिससे कार्य संपादित करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने अतिरिक्त क्षेत्र के लिए भत्ते और स्टेशनरी दिए जाने की मांग की। बैठक में संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश चौहान, सचिव सुनील चमोली, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार जोशी, कोषाध्यक्ष यशपाल सिंह नेगी, जितेंद्र थपलियाल, गंगा प्रसाद पेटवाल, परमेंद्र राणा, विनोद राणा, सूरदास गडोही, चतर सिंह चौहान, अर्जुन पंवार, विशाल असवाल, मदनलाल बड़ोनी, कांता रौतेला, अनिल थपलियाल, धनपाल सिंह आदि मौजूद रहे।