फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   एसआरटी परिसर के कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर

एसआरटी परिसर के कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर

Wed, 12 Sep 2018 10:04 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
एसआरटी परिसर के कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर
चंबा (टिहरी)। लंबे समय से पदोन्नति, सीआरआर, एमएसीपी, बोनस, शिशु शिक्षण भत्ता और आवासों की मरम्मत करने सहित कई मांगों का निराकरण नहीं होने पर एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने परिसर बंद कराते हुए विवि प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगों पर जल्द कार्रवाई होने तक अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह एचएनबी केंद्रीय विवि के स्वामी रामतीर्थ परिसर के कर्मचारियों ने विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परिसर के मुख्य गेट पर एकत्र हुए। वक्ताओं ने कहा कि सीआरआर, पदोन्नति, एमएसीपी, बोनस, शिशु शिक्षण भत्ता, आवासों की मरम्मत कराने के लिए कई बार विवि प्रशासन को अवगत कराया गया है, लेकिन विवि मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने परिसर बंद कराकर कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष हरेंद्र भंडारी ने कहा कि विवि के जनवरी 2009 में केंद्रीय विवि बनने पर कर्मचारियों और छात्रों में उत्साह था कि अब विवि के स्तर में सुधार होगा, लेकिन स्थिति ठीक उसके विपरीत है। सचिव डा. दिनेश नेगी ने कहा कि केंद्रीय विवि बनने के बाद भी कर्मचारियों की पदोन्नति सहित कई समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। छात्र नेता अक्षत बिजल्वाण, प्रदीप सजवाण, हिमांशु रावत ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में उषा नेगी, राकेश कोठारी, हंसराज बिष्ट, रमेश रतूड़ी, हीरालाल गैरोला, रामेश्वर रतूड़ी, राजेेंद्र कठैत, आरपी पांडेय, यशोदा भंडारी, सुदामा लाल, राजेंद्र सजवाण, महिपाल भंडारी, यशपाल नेगी, कृपाराम जोशी, धर्म सिंह पंवार, डा. मनोहर, डा. आशा, यशवंत सिंह रावत, उत्तम तोमर, आनंद मियां, मोहन सिंह, गौरव तड़ियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed