फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   रिटायरमेंट के बाद भी पद पर डटे हैं प्रिंसीपल साहब

रिटायरमेंट के बाद भी पद पर डटे हैं प्रिंसीपल साहब

Sat, 01 Sep 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
रिटायरमेंट के बाद भी पद पर डटे हैं प्रिंसीपल साहब

विज्ञापन
नई टिहरी। राजकीय इंटर कालेज छापराधार से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अपनी अफसरशाही का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। रिटायर्ड होने के बाद उन्होंने किसी को अपना कार्यभार नहीं सौंपा, जिससे वह चार माह से असंवैधानिक रूप से बतौर प्रधानाचार्य प्रशासनिक और वित्तीय कार्य करते आ रहे हैं। अब मामला सार्वजनिक होने पर अधिकारी संबंधित बीईओ से स्पष्टीकरण मांगने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।
चंबा ब्लॉक के जीआईसी छापराधार में कार्यरत प्रधानाचार्य 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए थे। उसके बाद उन्होंने सेवा विस्तार के लिए आवेदन किया, लेकिन बताया जा रहा है कि उनका आवेदन निरस्त किया गया है। बावजूद प्रधानाचार्य के पद से रिटायरमेंट होने के बाद उन्होंने किसी को भी अपना कार्यभार नहीं सौंपा और न ही शिक्षा विभाग ने उनसे कार्यभार लेकर दूसरे को सौंपने की जहमत उठाई है और वे बतौर प्रधानाचार्य सभी प्रशासनिक और वित्तीय कार्य कर रहे हैं। इस दौरान जहां कई छात्र-छात्राओं को ट्रांसफर सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं, वहीं सबसे अहम बात यह है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की अंकतालिका और सर्टिफिकेट भी उन्हीं के हस्ताक्षर से जारी किए गए हैं। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि भविष्य में ऐसे प्रमाणपत्र की जांच होने पर शिक्षा विभाग के पास क्या जवाब होगा। यहां तक कि बोर्ड परीक्षाओं के फार्म भी इसी दौरान भेजे गए और शिक्षक-कर्मचारियों के वेतन बिल भी स्वयंभू प्रधानाचार्य ही भेज रहे हैं। बीईओ शैलेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि जीआईसी छापराधार में बतौर प्रधानाचार्य कार्यरत बृजमोहन डोभाल सेवानिवृत्त हो गए हैं, लेकिन अभी तक वही प्रधानाचार्य का कार्यभार संभाले हुए हैं। वहीं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बृजमोहन डोभाल का कहना है कि जीआईसी छापराधार से 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त के बाद अभी तक मैं ही प्रधानाचार्य का काम देख रहा हूं। मैने सत्रांश लाभ के लिए आवेदन किया था, लेकिन कागज देर से पहुंचने की बात कहकर लाभ नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए मैं अब न्यायालय की शरण में जाऊंगा।
विज्ञापन


सेवानिवृत्ति के बाद वह बतौर प्रधानाचार्य वित्तीय और प्रशासनिक काम नहीं कर सकते हैं। अगर वह ऐसा कर रहे हैं, तो गलत हैं। मामले में बीईओ से रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसपी सेमवाल, डीईओ, माध्यमिक टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed