{"_id":"5b8ac8f342c79210c7581c80","slug":"15358220546-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को शैक्षणिक, बौद्धिक गतिविधियों से करवाया परिचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को शैक्षणिक, बौद्धिक गतिविधियों से करवाया परिचित
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। टीएचडीसी हाइड्रो पावर एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश ले चुके छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम संपन्न हो गया, जिसमें विभिन्न वर्गों में दाननी, अखिलेश, बृजेश, किबरिया ने प्रथम स्थान हासिल किया।
भागीरथीपुरम में हाइड्रो पावर संस्थान के परिसर के वित्त सलाहकार डीके कोले और एसआरटी परिसर के प्रो. एनके अग्रवाल ने छात्रों को सरकारी, निजी क्षेत्रों में इंजीनियरिंग, प्रशासनिक, बैंकिंग क्षेत्रों में मिलने वाले रोजगार के अवसरों से अवगत कराया। कहा कि कैंपस की गतिविधियां सीखने का इंडक्शन प्रोग्राम बेहतर माध्यम साबित होगा। संस्थान के निदेशक प्रो. जीएस तोमर ने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियों में बेहतर स्थान हासिल करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। इंडक्शन प्रोग्राम समन्वयक डॉ. ऋचा बिजल्वाण ने बताया कि तीन सप्ताह तक चले कार्यक्रम में छात्रों का कौशल निखारने, बौद्धिक विकास, मानसिक शांति को योग, ध्यान, पर्सनालिटी डेवलपमेंट की क्लासेज, खेलकूद आदि गतिविधियों की जानकारी दी गई, जिसमें रंगोली में दाननी पांडेय प्रथम, हार्दिक शर्मा द्वितीय रहे। चित्रकला में अखिलेश सैनी पहले, विशेष यादव दूसरे, प्रशांत बधानी तीसरे स्थान पर रहे। निबंध में बृजेश जोशी प्रथम, वैभव भंडारी द्वितीय, हिमांशु नयाल तृतीय रहे। वाद-विवाद में मोहम्मद किबरिया खान पहले, बृजेश दूसरे और पंकज रावत ने तीसरा स्थान पर रहे। इस मौके पर डा. विनय कुमार, डा. सुमित कुमार, डा. सुलक्षना शर्मा, मनदीप गुलरिया, महेश अख्वरिया, विवेक कुमार आदि मौजूद थे।