फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   किसानों की आय दोगुनी करने को बनाए समन्वय-compat

किसानों की आय दोगुनी करने को बनाए समन्वय-compat

Fri, 31 Aug 2018 10:53 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
किसानों की आय दोगुनी करने को बनाए समन्वय-compat

विज्ञापन
नई टिहरी। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की जिलाधिकारी ने समीक्षा की। डीएम सोनिका ने अधिकारियों को समन्वय बनाकर लक्ष्य को हासिल करने के निर्देश दिए। डीएम ने उत्पादन, संग्रहण और वितरण पर चरणबद्ध तरीके से कार्य करने को कहा।

जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि किसानों को उत्पाद का सही दाम मिले, इसके लिए हर संग्रहण केंद्र से न्यूनतम 50 काश्तकारों को जोड़ने की कार्रवाई करें। उन्होंने फार्मर फ्रेंडली ऐप बनाने के निर्देश देते हुए संबंधित विभागों को जिले के किसानों का डाटा संकलित करने को कहा, ताकि किसान अपनी समस्या के निस्तारण के लिए अधिकारियों व विभागों से सीधा संवाद कर सकें। ऐप में किसानों को मौसम, वर्षा के पूर्वानुमान के अनुसार फसल बुआई की सूचना, क्षति पहुंचाने वाले कीटों से रोकथाम, दवाओं के बारे में जानकारी मिले। उन्होंने एप के निर्माण के लिए विभागों को एनआईसी से संपर्क बनाने, डाटा को डिजीटल के रुप में उपलब्ध कराने और क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों की मरम्मत पर भी जोर दिया। बैठक में विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed