फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   लोनिवि और पीएमजीएसवाई की कार्यशैली पर उठाए सवाल

लोनिवि और पीएमजीएसवाई की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Thu, 30 Aug 2018 10:24 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
लोनिवि और पीएमजीएसवाई की कार्यशैली पर उठाए सवाल

विज्ञापन
नई टिहरी। जिला पंचायत की त्रैमासिक बैठक में सदस्याओं ने पीएमजीएसवाई और लोनिवि की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए रोष जताया। कहा कि लंबे समय से स्वीकृत सड़कों का निर्माण, मरम्मत, डामरीकरण नहीं हो रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने आपदा प्रभावित क्षेत्र घनसाली में पीएमजीएसवाई और लोनिवि की सड़कों की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई।

जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चंबा की प्रमुख आनंदी नेगी ने कारगिल शहीद दिनेश बहुगुणा के गांव खेमड़ा को सड़क से जोड़ने, आनंद रावत ने सांदणा-रौलाकोट मार्ग बनाने, केदार बर्त्वाल ने घुत्तू से गंगाी, अखिलेश उनियाल ने रायपुर-कद्दूखाल स्टेट हाईवे, उनियालगांव-सत्यों मार्ग, गोविंद रावत ने कौडार-दीनगांव-मुखेम, खंबाखाल-सिलोड़ा मार्ग, रेखा पुंडीर ने तल्ला चंबा-स्यूंटा क्षतिग्रस्त मार्ग, अनिल भंडारी ने जाजल-हडीसेरा मार्ग, कैलाशी देवी ने बूढ़ाकेदार-कोट, मेड़-मरवाड़ी का निर्माण, सुधारीकरण, डामरीकरण करने, परमवीर पंवार ने काश्तकारों के प्रतिकर भुगतान मांग की। जिपंस मुरारीलाल खंडवाल ने टिहरी झील का स्वामित्व जिला पंचायत को सौंपने की मांग की। प्रमुख बेबी असवाल, जयपाल पंवार, शांति शाह, अर्चना पुंडीर, सरस्वती देवी, विजयलक्ष्मी नौटियाल, आशुतोष कोठारी, राजेंद्र सिंह ने पेयजल, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास, समाज कल्याण आदि की समस्याएं उठाई। इस मौके पर सीडीओ आशीष भटगांई, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष श्याम सिंह पंवार, एएमए दुर्गा सिंह चौहान, अमेंद्र बिष्ट, पूर्णा रावत, सुशीला चौहान, कृष्णा कुमाईं, सतीश बिजल्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed