फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर फांसी दें

हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर फांसी दें

Mon, 20 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर फांसी दें
नरेंद्रनगर (टिहरी)। उत्तरकाशी में डुंडा ब्लॉक की एक बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले दरिंदों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने बाजार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उन्हें फांसी पर लटकाया जाए। पंडित धर्मानंद उनियाल राजकीय डिग्री कालेज परिसर में एकत्रित हुए छात्रों ने डुंडा ब्लॉक में हुई घटना पर कड़ा रोष जताया है। छात्रों ने डिग्री कालेज से न्यायालय परिसर और बस अड्डे तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा दी जानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों में राकेश सिंह बर्तवाल,हिमानी, सुनील नेगी, ऋषभ अग्रवाल, रविंद्र, ममता, चेतन चौहान, अंकिता भट्ट, विनय धमादा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed