फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   हिंसा और अफवाह न फैलाने की अपील

हिंसा और अफवाह न फैलाने की अपील

Mon, 20 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
हिंसा और अफवाह न फैलाने की अपील
उत्तरकाशी। डुंडा ब्लॉक में हुए अमानवीय कांड के विरोध में विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित बस अड्डे से विश्वनाथ चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें तरुण पर्यावरण विज्ञान संस्था, रिलाइंस फाउंडेशन, रेणुका समिति, भुवनेश्वरी महिला आश्रम, जाड़ी संस्थान, रेड क्रास, चाइल्ड हेल्प लाइन आदि संगठनों ने बालिका की आत्मा की शांति की कामना की। कैंडल मार्च में डीएम डा. आशीष चौहान, एसपी सुखवीर सिंह भी शामिल हुए। इस मौके पर नागेंद्र दत्त, कमलेश गुरूरानी, द्वारिका सेमवाल, अजय पंवार, गंगा बहुगुणा, ऊषा नैथानी, दीपक उपल, डा.शंभू नौटियाल, प्रताप बिष्ट आदि लोग उपस्थित रहे। इधर, जिला मुख्यालय के अलावा मातली गांव में हिमालय पर्यावरण शिक्षा संस्थान, महिला संगठन और ग्राम पंचायत की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके पर कुसुम नौटियाल, चंद्रकला, पूनम नौटियाल, हिमला डंगवाल, ज्ञान माला देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed