{"_id":"5b7855e742c792464802ff6e","slug":"15346129583-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में राइट-अप जमा करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में राइट-अप जमा करें अधिकारी
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। जिला योजना, बीस सूत्री कार्यक्रम और जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक लेते हुए सीडीओ आशीष भटगांई ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला योजना के तहत योजनाओं का राइट-अप (उद्देश्य) जरूरी बताया जाए। उन्होंने तीन दिन के भीतर राइट-अप जिला अर्थ संख्याधिकारी कार्यालय को जमा करने के निर्देश दिए।
शनिवार को विकास भवन में आयोजित बैठक में सीडीओ भटगांई ने निर्देश दिए कि सभी ब्लॉक में विकास कार्य समानता से किए जाएं। अंत्योदय योजना के तहत चिह्नित ग्रामों को प्राथमिकता से जिला योजना में शामिल करें। उन्होंने बीसूका में और ज्यादा प्रगति लाने के निर्देश दिए। टास्ट फोर्स के अधिकारियों को भी समय-समय पर निर्माण कार्यों के सत्यापन कर योजनाओं की गुणवत्ता पर विशेष जोर देने को कहा। बैठक में ईई लोनिवि केएस नेगी, जल संस्थान के सतीश नौटियाल, सिंचाई बिजेंद्र कुमार, डीएचओ डा. डीके तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी अनिल सैनी, एडीएसटीओ दारा सिंह आदि मौजूद थे।