{"_id":"5b7855dd42c79246764162d1","slug":"153461294814-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमए की कक्षाएं शुरू न होने पर छात्र संघ पदाधिकारी हुए मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमए की कक्षाएं शुरू न होने पर छात्र संघ पदाधिकारी हुए मुखर
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। एमए समाज शास्त्र और हिंदी विषय की कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर राजकीय महाविद्यालय पौखाल के छात्र संघ पदाधिकारियों ने शनिवार को कॉलेज परिसर में धरना दिया। छात्र संघ पदाधिकारियों ने महाविद्यालय प्रशासन पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि एमए की कक्षाएं शुरू करने के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने उच्च शिक्षा विभाग को रिपोर्ट नहीं भेजी।
राजकीय महाविद्यालय पौखाल के छात्र गत वर्ष से एमए हिंदी और समाजशास्त्र विषय की कक्षाएं शुरू करने की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि एमए की कक्षाएं शुरू करने के लिए महाविद्यालय में भवन और अन्य संसाधन उपलब्ध हैं। उच्च शिक्षा मंत्री ने महाविद्यालय प्रशासन से एमए समाज शास्त्र और हिंदी विषय शुरू करने के लिए रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन महाविद्यालय प्रशासन जानबूझ कर रिपोर्ट नहीं भेज रहा है। छात्र संघ अध्यक्ष काजल रावत के नेतृत्व में शनिवार को छात्र संघ पदाधिकारियों ने महाविद्यालय परिसर में धरना दिया। धरना देने वालों में छात्र संघ उपाध्यक्ष प्रमिला, संदीप कुमार, अरविंद, आशीष, साहिल, पिंकी, सुमन, पूजा, नीलम, कोमल आदि शामिल थे।