फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   एसआरटी परिसर में छात्रों का हंगामा, पेट्रोल के साथ छत पर चढ़े दो छात्र

एसआरटी परिसर में छात्रों का हंगामा, पेट्रोल के साथ छत पर चढ़े दो छात्र

Sat, 11 Aug 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
एसआरटी परिसर में छात्रों का हंगामा, पेट्रोल के साथ छत पर चढ़े दो छात्र
चंबा (टिहरी)। बीएससी छठवें सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लापरवाही बरते जाने से आंदोलनरत एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के छात्रों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित छात्रों ने परिसर निदेशक दफ्तर पर प्रदर्शन करने के साथ ही दफ्तर में तोड़फोड़ कर डाली। इसी दौरान छात्र संघ महासचिव और एक अन्य छात्र पेट्रोल की बोतल लेकर छत पर चढ़ गए। छात्र कुलपति और कुलसचिव को वार्ता के लिए बादशाहीथौल बुलाने की जिद पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन

एसआरटी परिसर में छात्र बीएससी छठवें और चतुर्थ सेमेस्टर की बैक पेपर परीक्षा का दोबारा मूल्यांकन करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। छात्रों का आरोप है कि बैक पेपर परीक्षा के मूल्यांकन में लापरवाही बरती गई है, जिससे अधिकांश फेल हो गए हैं। छात्र दोबारा मूल्यांकन होने तक एमएससी की काउंसिलिंग स्थगित करने और सेशनल परीक्षा में दोबारा बैठने का अवसर देने की मांग पर अड़े हुए हैं। विवि की ओर से मामले में सकारात्मक आश्वासन नहीं मिलने पर छात्र भड़क उठे और परिसर निदेशक कार्यालय में प्रदर्शन करने के साथ ही वहां कुर्सी-मेज और शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन

छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस भी परिसर में पहुंची, लेकिन छात्रों ने गेट को अंदर से बंद कर दिया। इससे पुलिस निदेशक कार्यालय में नहीं आ पाई। इसी बीच छात्र संघ के महासचिव बृजेश खाती और राहुल रावत पेट्रोल की बोतल लेकर परिसर की छत में चढ़ गए। परिसर के प्रभारी निदेशक प्रो. बीके अग्रवाल, प्रो. सुबोध कुमार मैठाणी और पुस्तकालय अध्यक्ष हंसराज बिष्ट ने छात्रों को समझाने की कोशिश की। साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन कराए जाने का आश्वासन भी दिया, लेकिन छात्र कुलपति और कुलसचिव को वार्ता के लिए बुलाने की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निदेशक प्रो. अग्रवाल ने बताया कि कुलपति और कुलसचिव विवि मुख्यालय से बाहर हैं। इस पर छात्रों ने कहा कि दोनों अधिकारियों को सोमवार को बुलाया जाए। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। समाचार लिखे जाने तक भी छात्र छत पर ही डटे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों में धीरज कौशल, आदर्श भट्ट, अक्षत बिजल्वाण, सुनील सजवाण, जयेंद्र रावत, अंकित सजवाण, रोबिन बिष्ट, मानवेंद्र बिष्ट, उषा, अमन रावत, मेघुल, दिव्यांशु, हिमांक सजवाण, आदित्य भट्ट आदि शामिल थे।


इनसेट
एक मंच पर आए सभी छात्र संगठन
एसआरटी परिसर में परीक्षाओं के मूल्यांकन में गड़बड़ी को लेकर छात्रों के आंदोलन में सभी छात्र संगठन एकजुट हो गए हैं। कई बार एक संगठन के आंदोलन से दूसरा कन्नी काटता है, लेकिन छात्रों के भविष्य को देखते हुए एबीवीपी, एनएसयूआई और जय हो छात्र संगठन ने शनिवार को एक होकर विवि के खिलाफ आवाज बुलंद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed