{"_id":"5b6c76744f1c1b61508b7f5e","slug":"15338348601-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पॉट काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश लेने का मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पॉट काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश लेने का मिलेगा मौका
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टीएचडीसी हाइड्रो पावर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में बीटेक प्रथम वर्ष की रिक्त चल रही सीटों को भरने के लिए 11 अगस्त को स्पॉट काउंसिलिंग की जाएगी, जिसमें जेई मेन की प्रवेश परीक्षा में शामिल हो चुके छात्र-छात्राएं जो किसी कारणवश इंजीनियरिंग कालेजों में प्रवेश नहीं ले पाए हैं। उन्हें भी स्पॉट काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश लेने का मौका मिल पाएगा। साथ ही इंटरमीडिएट पीसीएम ग्रुप से उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राएं भी शामिल हो सकते हैं, जिन्हें सीटें रिक्त रहने पर प्रवेश दिया जा सकता है। संस्थान में अभी 137 सीटें रिक्त चल रही हैं।
टीएचडीसी हाइड्रो पावर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान भागीरथीपुरम में बीटेक की सिविल, मैकेनिकल, इलैक्ट्रीकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस में एआईसीटीई (ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजूकेशन) ने 60-60 सीटों की अनुमति दे रखी है। उत्तराखंड तकनीकी विवि ने जुलाई में ज्वाइंट इंट्रेस एक्जाम दे चुके छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न इंजीनियरिंग कालेजों में प्रवेश हेतु तीन दौर की काउंसिलिंग की थी, जिसमें से हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज में सभी पांचों ब्रांचों में 163 छात्र-छात्राओं से प्रवेश लिया है। विवि एवं हाइड्रो पावर संस्थान ने किसी कारणवश प्रवेश लेने से वंचित रह चुके छात्रों को मौका देने के लिए स्पॉट काउंसिलिंग का निर्णय लिया है। साथ ही इंटरमीडिएट में पीसीएम वर्ग से उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं भी स्पॉट काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं। संस्थान में वर्तमान में 137 सीटें बीटेक प्रथम वर्ष की खाली है। 11 अगस्त को संस्थान के परिसर भागीरथीपुरम में स्पॉट काउंसिलिंग होगी। काउंसिलिंग में सफल रहने वाले छात्रों को 12 अगस्त को सीट आवंटित की जाएगी।
रिक्त सीटों को भरने के लिए 11 अगस्त को भागीरथीपुरम स्थित परिसर में स्पॉट काउंसिलिंग की जाएगी। स्पॉट काउंसिलिंग में सफल रहने वाले छात्र-छात्रओं को 12 अगस्त को सीटें आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन
-प्रो. जीएस तोमर, निदेशक टीएचडीसी आईएचईटी।