{"_id":"5b6c76654f1c1b764d8b7625","slug":"153383484519-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में बनाया गया स्टोर रूम से निकल रहे सांप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में बनाया गया स्टोर रूम से निकल रहे सांप
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। नगर क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल भवन में दो दिन लगातार सांप निकलने से स्कूल की छुट्टी करनी पड़ी है। प्रधानाध्यापिका सरिता शर्मा ने बताया कि बीते बुधवार सुबह 11 बजे स्कूल के स्टोर रूम से अचानक सांप निकलने लगे, जिससे छात्रों को बाहर बैठाना पड़ा। बृहस्पतिवार को भी स्टोर रूम से एकदम तीन-चार सांप देखे गए, जिससे स्कूल की छुट्टी करनी पड़ी।
प्रधानाध्यापिका ने बताया कि स्कूल के एक कमरे में सीईओ ऑफिस का स्टोर रूम बनाया गया है। जहां लंबे समय से बेकार सामान रखा गया है, जिससे वहां सांपों ने अपना डेरा बना दिया है। सांप निकलने की सूचना पर सीईओ कार्यालय के कर्मचारी और वन विभाग की टीम पहुंची, लेकिन कमरे में सामान होने के कारण सांपों को पकड़ा नहीं जा सका। सीईओ डीसी गौड़ ने स्टोर रूम खाली करने के निर्देश दिए हैं। वन बीट अधिकारी संजय सिंह ने कहा कि स्टोर रूम खाली करने के दौरान ही सांपों को पकड़ा जा सकता है। स्टोर रूम खाली कर सांपों के पकड़े जाने तक आंगनबाड़ी और स्कूली बच्चों की छुट्टी रखने को कहा है। ब्यूरो