फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   बांध प्रभावित क्षेत्रों में बढने लगी खतरे की संभावनाएं

बांध प्रभावित क्षेत्रों में बढने लगी खतरे की संभावनाएं

Wed, 08 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
बांध प्रभावित क्षेत्रों में बढने लगी खतरे की संभावनाएं
नई टिहरी। टिहरी बांध की झील के जलस्तर में जैसे-जैसे वृद्धि हो रही, आसपास के क्षेत्रों में खतरे की संभावनाएं भी बढ़ने लगी है। लंबे समय से झील के कारण खतरे की जद में आए लुणेटा एक मकान की पीछे की दीवार टूट गई। गनीमत रही कि घर के जिस कमरे की दीवार टूटी है, उसमें रात को घर का कोई सदस्य नहीं था।
विज्ञापन

मंगलवार रात को करीब 11 बजे भटकंडा (लुणेटा) में झील के चलते जीर्णशीर्ण बने चंडी प्रसाद भट्ट के मकान के एक कमरे का पीछे का हिस्सा गिर गया। गनीमत रही कि जिस कमरे का हिस्सा गिरा उसमें कोई सो नहीं रहा था। बुधवार को जाखणीधार के तहसीलदार जगत सिंह धनोला, पटवारी मकान दास ने क्षतिग्रस्त घर का निरीक्षण किया। भटकंडा के प्रधान प्रदीप भट्ट, पिपोला प्रधान विनोद चमोली, आंशिक डूब क्षेत्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह राणा ने कहा कि क्षतिग्रस्त मकान का पुनर्वास निदेशालय ने कई साल पहले नकद प्रतिकर दे दिया था, लेकिन पुनर्वास नही किया। उन्होंने प्रभावितों का पुनर्वास एवं खतरे की जद में निवासरत परिवारों की सुरक्षा के उपाय करने की मांग की।
विज्ञापन


कोट
पुनर्वास हेतु भूमि का प्रकरण लंबित चल रहे हैं, जिसके चलते पुनर्वास नहीं हो रहा है। प्रभावितों की सुरक्षा हेतु टीनशेड का निर्माण किया गया है। उम्मीद है कि जल्द भूमि संबंधी प्रकरण का निराकरण हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुबोध मैठाणी, अधिशासी अभियंता पुनर्वास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed