{"_id":"5b6b25ec4f1c1b75568b60a8","slug":"153374870810-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा बहाली की मांग को कलक्ट्रेट में गरजे हटाए गए कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा बहाली की मांग को कलक्ट्रेट में गरजे हटाए गए कर्मी
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी बांध के द्वितीय चरण की पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) के निर्माण में लगी हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) से हटाए गए कर्मियों और उनके परिजनों ने सेवा बहाली की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। शासन-प्रशासन पर कंपनी के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। कर्मियों के समर्थन में भाजपा, कांग्रेस, उक्रांद, माकपा, किसान सभा, सत्यमेव जयते और व्यापार मंडल समेत कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया। सेवा बहाली की मांग लेकर अतर सिंह रावत और विजय हटवाल बुधवार को आठवें दिन भी अनशन पर डटे रहे।
बुधवार को एचसीसी स्टाफ एंड वकर्स यूनियन के नेतृत्व में हटाए गए 215 कर्मियों और उनके परिजनों ने सुमन पार्क से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों ने हटाए गए कर्मियों की मांग का समर्थन करते हुए प्रदर्शन में भाग लिया। कर्मियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन और सरकार पर कंपनी प्रबंधन के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। कहा कि एक जुलाई से हटाए गए कर्मी सेवा बहाली की मांग को खांडखाला में आंदोलित हैं। साथ ही एक अगस्त से दो कर्मी अनशन पर बैठे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन से उन्हें सहयोग नहीं मिल रहा है। कहा कि नौकरी से हटाए जाने के बाद परिवार की रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया है। पालिका के पूर्व अध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने कहा कि कंपनी को कर्मियों की सेवा बहाली पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने एडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर जल्द सेवा बहाली की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, सीमा कृषाली, कुलदीप पंवार, यूनियन के महासचिव नरेंद्र परमार, मनोज पंवार, नरेंद्र चंद रमोला, साब सिंह सजवाण, आकाष कृृषाली, भगवान सिंह राणा, नित्यानंद बहुगुणा, शक्ति जोशी, हितेश चौहान, धीरज कौशल, दर्शनी रावत, शकुंतला नेगी, विजयलक्ष्मी थलवाल, ममता उनियाल, राजेंद्र नेगी, अर्जुन सिंह, विजय सिंह आदि शामिल थे।