{"_id":"5b69d7434f1c1bde6d8b6c31","slug":"153366303510-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति चोटिल
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से मंगलवार सुबह चार बजे सांकरी भिलंग के मगरों नामे तोक में मकान का एक हिस्सा ढह गया, जिससे घर में रखी खाद्यान्न सामग्री भी मलबे में दब गई। इस दौरान मकान मालिक को भी काफी चोट आई है।
एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर घायल को पीएचसी पिलखी में भर्ती कराया है। ग्रामीणों ने बताया कि सांकरी गांव के शिवचरण लाल पुत्र गिरधारी लाल के मकान का एक हिस्सा सुबह साढ़े चार बजे भरभरा कर टूट गया। उस समय वह कमरे में अकेले सो रहे थे। घर के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे। मकान टूटने की आवाज सुनते ही परिवार के अन्य सदस्य बाहर आए, तो मलबे में दबे शिवचरण का शोर सुनकर मलबा हटाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद उन्हें मलबे से बाहर निकाला कर उन्हें नजदीकि धोपड़धार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम पीआर चौहान ने घायल को पीएचसी पिलखी पहुंचाया। एसडीएम ने बताया कि मकान टूटने से कमरे में रखी खाद्यान्न सामग्री दब गई है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। परिवार को मानकों के अनुरूप मदद दी जाएगी। ब्यूरो