फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   22 सड़के बंद होने से गांवों का कटा तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों से संपर्क

22 सड़के बंद होने से गांवों का कटा तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों से संपर्क

Tue, 07 Aug 2018 11:00 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
22 सड़के बंद होने से गांवों का कटा तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों से संपर्क
नई टिहरी। पिछले चार दिन से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। टिहरी जिले के 22 संपर्क मार्ग यातायात के लिए बाधित चल रहे हैं। सड़कें यातायात के लिए बाधित होने से लगभग 80 गांवों का तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों से संपर्क कट गया है। नदियां और गाड़ गदेरे उफान पर बह रहे हैं।
विज्ञापन

टिहरी जिले में पिछले चार दिन से झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। भिलंगना, बालगंगा, जलकुर और अगलाड़ नदी और अन्य गाड़ गदेरों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले संपर्क बंद होने से लोगों को आवागमन करने में दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। यदि जल्द संपर्क मार्गों पर यातायात बहाल नहीं हुआ, तो ग्रामीण क्षेत्रों में रासन, रसोई गैस और अन्य जरूरी वस्तुओं का संकट गहरा सकता है। हालांकि बंद पड़ी सड़कों से मलबा साफ करने के लिए लोनिवि और पीएमजीएसवाई ने जेसीबी भेजी है। लेकिन बारिश का सिलसिला जारी रहने से जेसीबी से मलबा साफ करने में दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन


ये मोटर मार्ग हुए बाधित
पिलखी-नैल-बौसला,सेंदुल-पठुडगांव, मुयालगांव-चौरिया-मजयाडी, थाती कोट-घंडियालसैड़, बडियार-पंगरियाणा, कोटी-जाख, थत्यूड़-मराड़, चौपडिय़ाली-सौड़, थत्यूड़-अंग्यारना, मठियाली-मंजियाडी, सल्डोगी-कसमोली, नाई-सिलगणी-मठियाली, गुलर-नाई-मिंडाथ, नरेंद्रनगर-नीर, रामपुर-श्यामपुर-दनसाडा, दुवाधार-भैंसर्स, सिलक्यारा-वनगांव, खंबाखाल-बैलडोगी, कोल-कोडारना मोटर मार्ग जगह-जगह यातायात के लिए बंद चल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed