{"_id":"5b69d56b4f1c1b66428b6747","slug":"153366256314-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने को एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने को एक और मौका
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला लेने से वंचित छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। छात्रों की मांग को देखते हुए विवि प्रशासन ने नौ अगस्त को अंतिम काउंसिलिंग तय की है। विवि का कहना है कि इसके बाद किसी भी सूरत में प्रवेश देना संभव नहीं हो पाएगा।
एसआरटी परिसर में चंबा सहित जिले के कई क्षेत्रों से छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं, लेकिन इन दिनों बरसात के कारण कई छात्र विवि की ओर से जारी तय तिथि तक प्रवेश लेने से वंचित रह गए थे। छात्रों की समस्या को देखते हुए छात्र नेता धीरज कौशल और अलंकार सुमन ने बारिश के कारण जगह-जगह मार्गों की दयनीय हालत को देखते हुए बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश की काउंसिलिंग में छूटे गए छात्रों के लिए अतिरिक्त मोहलत देने की मांग की थी। छात्रों का कहना था कि जिले की विषम भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए छात्रों को प्रवेश लेने के लिए एक और मौका दिया जाना चाहिए। छात्रों की मांग पर विवि प्रशासन ने छात्र हितों को देखते हुए काउंसिलिंग के लिए अंतिम मौका देने के निर्णय लिया है। परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों को प्रवेश देने के लिए अंतिम काउंसिलिंग नौ अगस्त को होगी।
हॉस्टल सुविधा के लिए वीसी को भेजा ज्ञापन
स्वामी रामतीर्थ परिसर में अभी तक स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए हॉस्टल फार्म उपलब्ध नहीं हो पाए हैं, जिससे दूर-दराज से आने वाले छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में दिक्कत होती है। छात्र संघ अध्यक्ष अलंकार सुमन, धीरज कौशल, रविंद्र रावत ने कुलपति को ज्ञापन भेजकर छात्रावास फार्म उपलब्ध कराने की मांग की है।