फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   कठिया गांव के 35 परिवारों को जल्द भूखंड दे टीएचडीसी

कठिया गांव के 35 परिवारों को जल्द भूखंड दे टीएचडीसी

Mon, 06 Aug 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
कठिया गांव के 35 परिवारों को जल्द भूखंड दे टीएचडीसी
नई टिहरी। टिहरी बांध परियोजना से प्रभावित कठियागांव के 35 परिवारों ने भागीरथीपुरम में जमीन आवंटित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि टीएचडीसी ने एक गांव के कुछ परिवारों को भूमि दे दी, लेकिन उसी गांव का हिस्सा कठियागांव का मामला 1984 से लटका रखा है।
विज्ञापन

भागीरथीपुरम में टिहरी बांध परियोजना का ऑफिस कांपलेक्स और आवासीय कालोनी बनाने के लिए डिबनू और कठियागांव की जमीन 1984 में अधिग्रहित की गई थी। उस समय प्रभावित गांव के प्रति परिवार को बीपुरम में ही दो-दो सौ वर्ग मीटर भूमि देने का आश्वासन दिया गया था। प्रभावित जीत सिंह रावत, महीपाल रावत, अजयपाल, शीशपाल और जयपाल रावत ने बताया कि गांव के एक हिस्से में हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज बनाने का विरोध करने पर टीएचडीसी ने डिबनू के ग्रामीणों को जमीन आवंटित कर दी, लेकिन उसी ग्राम पंचायत के कठिया गांव के लोगों को अभी तक भूखंड नहीं दिया गया है। टीएचडीसी से हुए समझौते के साथ ही मंत्री मंडल उप समिति ने भी जल्द भूमि आवंटित करने के निर्देश दिए थे। बावजूद टीएचडीसी जमीन आवंटित नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed