फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   हटवाल और तोमर का अनशन छठवें दिन भी जारी

हटवाल और तोमर का अनशन छठवें दिन भी जारी

Mon, 06 Aug 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
हटवाल और तोमर का अनशन छठवें दिन भी जारी
नई टिहरी। टिहरी बांध के द्वितीय चरण की पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) के निर्माण में लगी हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) की ओर से हटाए गए कर्मियों का सेवा बहाली की मांग को लेकर अनशन छठवें दिन भी जारी रहा। घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन

भागीरथीपुरम के खांडखाला में एचसीसी से हटाए गए कर्मी विजय हटवाल और अतर सिंह रावत का अनशन छठवें दिन भी जारी रहा। जिला अस्पताल बौराड़ी के डा. सुखवीर सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें दोनों अनशनकारियों के वजन में चार-चार किलो की कमी और बुखार की शिकायत भी दर्ज की गई। घनसाली के विधायक शक्ति लाल शाह ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। मंगलवार को विधायक के नेतृत्व में यूनियन के पदाधिकारी सीएम से देहरादून में वार्ता करेंगे। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अतर सिंह तोमर, पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष कुलदीप पंवार, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने धरने को समर्थन दिया। इस मौके पर मनोज पंवार, अर्जुन पंवार, विक्रम सिंह, कृपाल सिंह, विजय सिंह, अर्जुन सिंह, पुष्कर सिंह, किशोरी लाल चमोली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed