फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के दिए निर्देश

पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के दिए निर्देश

Mon, 06 Aug 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के दिए निर्देश
नई टिहरी। जिलाधिकारी सोनिका ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे स्वच्छता सर्वेक्षण और नमामि गंगे परियोजना की समीक्षा की। उन्होंने पॉलिथीन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नमामि गंगा परियोजना के तहत कीर्तिनगर, देवप्रयाग में भवनों, होटलों, धर्मशालाओं को सीवरेज से जोड़ने को कहा। गंगा तटों पर पौधरोपण, घाटों का निर्माण, ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन, ढालवाला क्षेत्र में स्थापित औद्योगिक इकाइयों से उत्पन्न प्रदूषण को रोकने, कूड़ा संग्रहण, निस्तारण, ट्रेचिंग ग्राउंड, डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर जल संस्थान देवप्रयाग के अधिशासी अभियंता आशीष भट्ट, चंबा के ईओ एसपी जोशी, टिहरी के राजेंद्र सजवाण, घनसाली कुलदीप नैथानी, नरेंद्रनगर डीपी भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, नरेंद्रनगर में व्यापारियों ने पॉलिथीन उन्मूलन अभियान में लोगों से सहयोग करने की अपील की। यहां पालिका सभागार में व्यापारियों के साथ बैठक करते हुए अधिशासी अधिकारी डीपी भट्ट ने कहा कि पॉलिथीन मिलने पर संबंधित व्यापारी से जुर्माना वसूला जाएगा। टास्क फोर्स में रखे गए कर्मचारी सफाई निरीक्षक संतोष गुसाईं, पर्यावरण पर्यवेक्षक विजय, यशपाल पुंडीर को नगर क्षेत्र में नजर राखने को कहा गया है। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश कर्णवाल, राजेंद्र राणा, ज्योर्तिमय उनियराल, राजेश पठेला, प्रवेश गुप्ता, हीरा सिंह पुंडीर और सुरेंद्र सिंह पुंडीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed