{"_id":"5b65de284f1c1b6f548b8619","slug":"15334026572-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमुंडा में दलदल तालाब बना हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमुंडा में दलदल तालाब बना हाईवे
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। बरसात में चंबा-ऋषिकेश राजमार्ग पर पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है। बेमुंडा में बरसाती पानी एकत्र होने से हाईवे दलदल में तब्दील हो गया है, जिससे दुपहिया वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी के साथ मलबा एकत्र होने से पैदल कांवड़ यात्रियों को सड़क पार करना मुश्किल हो गया है।
चंबा-ऋषिकेश पर पहाड़ियों से लगातार भूस्खलन होने से नालियां जगह-जगह मलबे के ढेर में दब गई हैं। बेमुंडा में भी पानी की निकासी नहीं होने से बारिश के पानी के साथ ही प्राकृतिक स्रोतों का पानी एकत्र हो रहा है। ऐसे में पानी के साथ मलबा जमा होने से हाईवे दलदल में तब्दील हो गया है। क्षेत्र के सिद्धार्थ नेगी और रमेश सिंह ने कहा कि बारिश के मौसम को देखते हुए प्रशासन को हाईवे पर सुरक्षित आवाजाही रखने के लिए नालियों का निर्माण करना चाहिए। इस बाबत एसडीएम नरेंद्रनगर लक्ष्मीराज चौहान ने कहा कि एनएच के अधिकारियों को पानी की निकासी करने के निर्देश दिए गए हैं।