{"_id":"5b65de1f4f1c1b8f568b8206","slug":"153340264818-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ों को छू रही विद्युत लाइनों की तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ों को छू रही विद्युत लाइनों की तार
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। बरसात के मौसम में खाड़ी क्षेत्र के अधिकांश गांवों में पेड़ों की टहनियां बिजली की तारों के नजदीक पहुंच गई है, लेकिन ऐसे संवेदनशील स्थानों में इन टहनियों को नहीं हटाए जाने के कारण कभी भी कोई हादसा हो सकता है। शुक्रवार को ही काकड़ासारी गांव में करंट से हुई युवक की मौत के लिए ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए रोष जताया है।
प्रधान ममता भंडारी, जिला पंचायत सदस्य अनिल भंडारी और राजवीर भंडारी ने बताया कि विभागीय लापरवाही के कारण गांव में हादसा हुआ है। क्षेत्र के कई गांवों में पेड़-पौधों की टहनियां बिजली की तारों के निकट जा पहुंची हैं। निगम को ऐसे स्थानों को चिह्नित कर ग्रामीणों के सहयोग से अभियान चलाकर टहनियों को हटाना चाहिए। इस बाबत निगम के जेई बहादुर सिंह का कहना है कि समय-समय पर लॉपिंग अभियान चलाया जाता है। कई बार ग्रामीण चारा पत्ती की वजह से टहनियों को नहीं काटने देते हैं। बावजूद जल्द ही लॉपिंग अभियान चलाया जाएगा।
प्लास्डा में 11 केवी लाइन हुई क्षतिग्रस्त
ऑल वेदर रोड कटिंग के कारण चंबा-ऋषिकेश राजमार्ग पर प्लास्डा के पास 11 केवी की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया गया कि लाइन के तार पर एक पेड़ गिर गया। तार टूटने से लाइन ट्रिप हो गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ऊर्जा निगम के जेई ने बताया कि तार टूटने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई है। हाईवे पर 33 केवी पोल दुआधार और ओणी बैंड के पास भी खतरे की जद में है। एनएच को ऐसे जगहों पर सुरक्षा दीवार लगाने को कहा गया है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।