फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   घोंटी पुल पर दौड़ रहे तिगुने क्षमता के वाहन

घोंटी पुल पर दौड़ रहे तिगुने क्षमता के वाहन

Sat, 04 Aug 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
घोंटी पुल पर दौड़ रहे तिगुने क्षमता के वाहन

विज्ञापन
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लाक के भिलंगना नदी पर बने घोंटी हल्का मोटर पुल पर एक सप्ताह से भारी वाहन दौड़ रहे हैं, जिससे पुल को खतरा हो सकता है। पुल की क्षमता 5.5 टन है, लेकिन 15 टन क्षमता के भारी वाहन दौड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से पुल के ऊपर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग की है।
लोनिवि घनसाली हनुमान मंदिर के पास क्षतिग्रस्त बने पुल की 29 जुलाई से मरम्मत हो रही है, जिसके चलते भिलंग, केमर, बासर, आरगढ़, गोनगढ़, ढुंगमंदार पट्टी से लेकर श्रीनगर, जिला मुख्यालय से चमियाला की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन पुल से बंद कर दिया गया है। वर्तमान में घोंटी में बने हल्के मोटर पुल से वाहनों की आवाजाही की जा रही है, लेकिन हल्के वाहनों के लिए बने पुल पर भारी वाहन भी दौड़ रहे हैं। साढ़े पांच टन क्षमता के पुल पर एक सप्ताह से 15 टन क्षमता के वाहन दौड़ रहे हैं। यदि जल्द भारी वाहनों की आवाजाही नहीं रोकी गई, तो पुल को खतरा हो सकता है। ढुंगमंदार क्षेत्र के ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से पुल से भारी वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग की। थानाध्यक्ष केके टम्टा ने बताया कि घोंटी हल्का वाहन पुल पर वाहनों की निगरानी के लिए रविवार से होमगार्ड की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


कोट
थाना घनसाली से घोंटी पुल पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने को कहा गया है। डिजाइन के अनुसार पुल पर मात्र 5.5 टन वाहन ही चल सकते हैं। किसी ने पुल पर भारी वाहनों के रोकने को लगे गार्डर हटा दिए हैं। बड़े वाहनों को रोकने को सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। - सुबोध मैठाणी, अधिशासी अभियंता अवस्थापना खंड पुनर्वास।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed