{"_id":"5b61ebbb4f1c1ba13e8b48a1","slug":"153314398620-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन मुक्त बनाने को पालिका ने बनाई समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन मुक्त बनाने को पालिका ने बनाई समिति
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। सरकार की ओर से पॉलिथीन मुक्त किए जाने के निर्देशों के बाद डीएम सोनिका ने पालिका को मॉनीटेरिंग करने के निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देशों के तहत पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र सजवाण ने पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर अर्थदंड वसूलने के लिए कर्मचारियों की समिति का गठन किया है।
ईओ सजवाण ने बताया कि नई टिहरी क्षेत्र के लिए भक्ति प्रसाद सकलानी, हरीश उनियाल, गंभीर कंडवाल, राजेंद्र रावत और श्याम सिंह रावत, जबकि बौराड़ी के लिए मनोज राणा, आशीष तोपवाल, शिव प्रसाद रतूड़ी, हरीश कुमार और सुंदर सिंह भंडारी को पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाकर अर्थदंड वसूलने के निर्देश दिए हैं। बताया कि खांडखाल में प्रस्तावित ट्रेचिंग ग्राउंड के लिए डीपीआर बनकर तैयार हो गई। उन्होंने सभी नागरिकों से पॉलिथीन की जगह खादी के थैले प्रयोग करने की अपील की है।