{"_id":"5b61ebb44f1c1b923e8b4911","slug":"153314398110-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा बहाली की मांग को दो कर्मियों शुरू किया आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा बहाली की मांग को दो कर्मियों शुरू किया आमरण अनशन
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी बांध के द्वितीय चरण की पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) के निर्माण में लगी हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से हटाए गए कर्मियों ने सेवा बहाली की मांग को लेकर अनशन शुरू कर दिया है। विजय हटवाल और अतर सिंह रावत अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने सेवा बहाली न होने तक अनशन जारी रखने की चेतावनी दी।
भागीरथीपुरम के खांडवाला में एचसीसी से हटाए 215 कर्मी एक माह से ऑल इंडिया फेडरेशन यूनियन के बैनर तले धरने बैठे हैं, लेकिन अब सेवा बहाली की मांग पूरी न होने से नाराज कर्मियों ने बुधवार से अनशन शुरू कर दिया है। विजय हटवाल और अतर सिंह रावत भूख हड़ताल पर बैठे। उनके समर्थन में बड़ी संख्या में कर्मियों ने धरना देकर कंपनी प्रबंधन, टीएचडीसी के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि कंपनी ने पीएसपी का काम पूरा होने का हवाला देकर कर्मियों को हटा दिया है, जबकि हकीकत यह है कि अभी तक 60 फीसदी काम भी परियोजना का पूरा नहीं हुआ है। इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष जसपाल पंवार, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, नरेंद्र परमार, मनोज पंवार, अर्जुन सिंह, विजय सिंह, दौलत सिंह, लाली कुमार, मदन सिंह, रणवीर सिंह आदि मौजूद थे।