{"_id":"5b60965b4f1c1b913e8b4684","slug":"15330565948-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संग्रहण केंद्र में खाद्य पदार्थो को रखने की मिलेगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संग्रहण केंद्र में खाद्य पदार्थो को रखने की मिलेगी सुविधाएं
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिलाधिकारी सोनिका ने जौनपुर ब्लाक के सकलाना पट्टी के मरोडा में एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के 10 लाख 31 हजार की लागत से बने सकलाना स्वायत सहकारिता के संग्रहण केंद्र का लोकार्पण किया। जीआईसी मरोड़ा में तैनात शिक्षक वृक्षमित्र डा. त्रिलोक चंद सोनी ने डीएम को तुलसी का पौधा भेंट किया।
मंगलवार को जिलाधिकारी सोनिका ने मरोड़ा में संग्रहण केंद्र का शुभारंभ करते ही स्थानीय उत्पादों का निरीक्षण कर स्वयं सहायता समूहों को पेय पदार्थ, अचार, मुरब्बा आदि को प्लास्टिक के कंटेनर के बजाए कांच की बोतलों एवं डिब्बों में रखने, दाल, मसालों एवं अन्य उत्पादों को पेपर बैग में पैक करने के सुझाव दिए। उन्होंने सिंचाई हेतु गांव में मनरेगा से जल संचय टैंक निर्माण को बीडीओ को निर्देश दिए। डीएम ने संग्रहण केंद्र को भूमिदान वाले ग्रामीण चंदन सिंह नेगी को सम्मानित किया। उन्होंने हेंवलघाटी स्वायत सहकारिता चंबा नागणी के क्रय किए गए बोलेरो को रवाना किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, आजीविका परियोजना के प्रबंधक डा. हीरा बल्लभ पंत, सकलाना स्वायत सहकारिता के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह हटवाल, तहसीलदार डीएस भंडारी, बीडीओ जयपाल सिंह, प्रधान जुपल सिंह, नवीन पांडे, स्वरूप नेगी आदि मौजूद थे।