फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   शिक्षक और भवन विहीन है मॉडल इंटर कालेज

शिक्षक और भवन विहीन है मॉडल इंटर कालेज

Tue, 31 Jul 2018 10:33 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक और भवन विहीन है मॉडल इंटर कालेज

विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। शिक्षा विभाग ने जीआईसी अखोड़ी को नाम मात्र ही मॉडल स्कूल घोषित किया है। कालेज के प्रधानाचार्य जहां दो साल से अधिक समय से नदारद चल रहे हैं, वहीं सात शिक्षकों के पद भी रिक्त पड़े हैं। मॉडल बनाए गए कालेज का भवन तक नहीं है। अभिभावक नदारद चल रहे प्रधानाचार्य को हटाने, शिक्षकों की तैनाती व भवन निर्माण की लंबे समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। अभिभावकों ने अब प्रधानाचार्य को बर्खास्त करने की मांग की है।
इंटर कालेज अखोड़ी में करीब 400 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। शिक्षा विभाग ने वर्ष 2015 में कालेज को मॉडल स्कूल का दर्जा तो दिया, लेकिन सुविधाएं कुछ भी नहीं दी। कालेज में वर्षों से इंटर में हिंदी, गणित, राजनीतिक विज्ञान, भूगोल और एलटी में भी हिंदी, गणित और विज्ञान के शिक्षक और कनिष्ठ सहायक का पद भी रिक्त चल रहा है, जबकि तीन मई 2016 से कालेज के प्रधानाचार्य भी नदारद हैं। स्थिति यह है कि इंटर कालेज हाईस्कूल के भवन पर संचालित किया जा रहा है। कालेज की समस्या से अभिभावक शिक्षा विभाग से लेकर सीएम तक को भी अवगत करा चुके हैं, बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। पीटीए के पूर्व अध्यक्ष सरोप सिंह महरा ने बताया कि शिक्षा विभाग ने शिक्षक और भवन विहीन कालेज को मॉडल का नाम तो दे दिया, लेकिन सुविधाओं के नाम पर पूरे शिक्षक भी नहीं हैं।
विज्ञापन

कोट
कालेज से नदारद चल रहे प्रधानाचार्य के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई गतिमान है। शिक्षकों के रिक्त पद नई भर्ती होने पर भरे जाएंगे। कालेज को नए भवन का इस्टीमेट बना कर भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डीसी गौड़, सीईओ टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed