{"_id":"5b60963e4f1c1b27618b7d7c","slug":"15330565679-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालगंगा महाविद्यालय में इसी सत्रल से शुरू होगी एमए की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालगंगा महाविद्यालय में इसी सत्रल से शुरू होगी एमए की कक्षाएं
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना क्षेत्र के युवाओं को स्नातकोत्तर कला संकाय में प्रवेश लेने के लिए अब नई टिहरी या फिर ऋषिकेश, देहरादून नहीं जाना पड़ेगा। बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल केमर में इसी सत्र से श्रीदेव सुमन विवि ने एमए हिंदी, भूगोल, अंग्रेजी, संस्कृत और समाजशास्त्र विषय में प्रवेश शुरू करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। महाविद्यालय के प्रबंधक बालकृष्ण नौटियाल ने यह जानकारी दी है।
भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र में बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल केमर एक मात्र उच्च शिक्षण संस्थान है। महाविद्यालय में अब तक बीए और बीएससी की कक्षाएं संचालित होती आ रही है। छात्र-छात्राएं लंबे समय से महाविद्यालय में एमए की कक्षाएं शुरू करने की मांग कर रहे थे। एमए कक्षाओं के संचालन के लिए श्रीदेव सुमन विवि की ओर से पूर्व कुलपति डा. एमएसएम रावत के नेतृत्व में छह सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी। कमेटी के निरीक्षण रिपोर्ट के उपरांत विवि ने इसी सत्र से एमए में पांच विषयों की स्वीकृति प्रदान कर दी है। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एसडी जोशी ने बताया कि हिंदी, भूगोल, अंग्रेजी, संस्कृत और समाजशास्त्र विषय में विवि की ओर से 20-20 सीटों पर प्रवेश देने की अनुमति दी गई है।