{"_id":"5b6096194f1c1b6f668b67b2","slug":"15330565311-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग के साथ पकड़े गए युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग के साथ पकड़े गए युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। घनसाली के एक होटल में बीते दिन नाबालिग लड़की के साथ पकड़े गए युवक के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
बीते सोमवार को घनसाली में एक होटल के कमरे में नाबालिग के साथ एक युवक पकड़ा गया था। थानाध्यक्ष केके टम्टा ने बताया कि नाबालिग की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक आजाद अल्वी (18) निवासी ग्राम नगली धामपुर बिजनौर के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों का मंगलवार को जिला अस्पताल बौराड़ी में मेडिकल कराया गया। देर शाम को पुलिस ने आरोपी को विशेष न्यायाधीश पोक्सो कुमकुम रानी की अदालत में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। नाबालिग के 164 के बयान दर्ज करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया।