{"_id":"5b5f43cd4f1c1b66428b4dae","slug":"15329699278-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी शिविर में सर्वश्रेष्ठ रहे कैडेटों को पहनाए मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी शिविर में सर्वश्रेष्ठ रहे कैडेटों को पहनाए मेडल
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। एनसीसी 31 बटालियन हरिद्वार की ओर से आयोजित 10 दिवसीय एनसीसी के वार्षिक संयुक्त प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। कैडेटों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर पौधरोपण किया। इस मौके पर सर्वश्रेष्ठ रहे कैडेटों को सम्मानित किया।
पुलिस लाइन बादशाहीथौल में कैडेटों को अनुशासन, राष्ट्र निर्माण, देशभक्ति, सेवा, भाव के मंत्र बताए। कहा कि जिस तरह से कैडेट कैंप में अनुशासित रहे है, उसी तरह के स्कूल एवं घर में भी रहें। कैडेटों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी, हिंदी, देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। साथ ही पुलिस लाइन के आरआई शिव सिंह राणा के नेतृत्व में कैडेटों, एनसीसी के अधिकारी-कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। सचिन राणा, अभय सेमवाल, शिवानी गुसाईं, नेहा पंवार सर्वश्रेष्ठ कैडेट चुनी गई, जबकि कर्तव्यों को भली-भांति निभाने में दीपक आर्य, केशव, बबन, किरन रानी, रेनू बिष्ट अव्वल रहे। कैंप कमांडेंट कर्नल बलवीर सिंह, एसएस सजवाण ने सर्वश्रेष्ठ कैडेटों को सम्मानित किया।