{"_id":"5b5f43c24f1c1b05468b4f57","slug":"15329699142-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस छावनी में तब्दील हुआ घनसाली बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस छावनी में तब्दील हुआ घनसाली बाजार
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनसाली (टिहरी)। लव जेहाद मामले के बाद घनसाली में मचे बवाल के बाद बाजार पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। बाजार पूरी तरह से बंद है। दूर-दराज गांवों से खरीदारी करने आए लोगों को निराश लौटना पड़ा। व्यापारियों ने नगर क्षेत्र में शांति मार्च निकाला और पुलिस प्रशासन से बाहरी व्यक्तियों का 12 घंटे के भीतर सत्यापन कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है। एसएसपी, एडीएम और एसडीएम नगर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। अपराह्न बाद एकाएक बाजार बंद होने से दूर-दराज के गांवों से खरीदारी करने पहुंचे लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। क्योंकि आधे घंटे के भीतर बाजार बंद हो गया था। शाम को व्यापारियों ने मुख्य बाजार से हनुमान मंदिर पुल तक शांति मार्च निकाला। व्यापार सभा अध्यक्ष पारेश्वर प्रसाद बड़ोनी ने कहा कि व्यापारी लंबे समय से बाहरी लोगों का सत्यापन करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन को इस बाबत पत्र भी सौंपा था, लेकिन बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन करने में पुलिस प्रशासन सहयोग नहीं कर रहा है। शांति मार्च में आनंद बिष्ट, रुकम लाल राही, भीम सिंह कुुमांई, अनिल डंगवाल, कुंवर राज आदि शामिल रहे।