{"_id":"5b5b4b714f1c1bbd298b6526","slug":"15327097295-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबगांव-उतरकाशी मोटर मार्ग पूरी तरह से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबगांव-उतरकाशी मोटर मार्ग पूरी तरह से बंद
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबगांव/नरेंद्रनगर। लंबगांव-उत्तरकाशी-कोटालगांव मोटर मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। बृहस्पतिवार सुबह यहां राजराजेश्वरी मंदिर के पास सड़क धंसने के बाद लोनिवि ने पहाड़ी खोदकर यातायात सुचारु कराया था, लेकिन उसी शाम को मोटर मार्ग पूरी तरह से धंस गया। सड़क बंद होने से दर्जनों गांव का रास्ता बंद हो गया।
लंबगांव से उत्तरकाशी जाने वालों को खंभाखाल होते हुए 15 किमी की अतिरिक्त दूरी नापनी पड़ेगी। लोनिवि का कहना है कि सड़क खोलने में दो सप्ताह से अधिक का समय लग सकता है। शुक्रवार को दिनभर रही बारिश से एनएच-94 दिनभर कई बार बाधित होता रहा, जिससे लोग जाम में फंस रहे। शुक्रवार सुबह आगराखाल के पास साढ़े नौ बजे सड़क पर मलबा आने से बंद हो गई। फकोट के पास भी सड़क आधे घंटे तक बंद रही। मौके पर जेसीबी से मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया गया। बारिश से रजाखेत-घनसाली, घोपड़धार-कोपड़धार, घुत्तू-देवलंग-भाटगांव, कोटी जाख-डंकवाण गांव, बूढ़ाकेदार-रगस्या, महड़-मोलधार, बडियार-डांडा सुपार, खैराट-भुटगांव, थत्यूड़-आग्यारना, कांधला-महेड़ा और कोल-कोडारना मोटर मार्ग भी बंद हो गए।