{"_id":"5b3baee64f1c1b87288b4627","slug":"15306380532-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरटी परिसर में शुरू हुई हेल्प डेस्क सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरटी परिसर में शुरू हुई हेल्प डेस्क सुविधा
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के छात्र-छात्राओं को अब प्रवेश और अन्य समस्याओं के निदान के लिए विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। छात्रों की समस्या के समाधान के लिए परिसर में पहली बार हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। हीरा लाल गैरोला और आरपी रतूड़ी को हेल्प डेस्क की जिम्मेदारी गई है।
एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में प्रवेश लेने के दौरान छात्र-छात्राओं के सम्मुख आने वाली व्यवहारिक दिक्कतों के निस्तारण के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। हर साल नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत में प्रवेश और अन्य मामलों की जानकारी लेने के लिए प्रवेशार्थियों को इधर-उधर विभागों में दौड़ना पड़ता था। अब छात्रों को राहत देने के लिए परिसर प्रशासन ने हेल्प डेस्क की स्थापना कर दी है। परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने बताया कि इंटरनेट लैब में छात्रों को ऑनलाइन शुल्क और अन्य विषयों की जानकारी मिलेगी। परीक्षा अनुभाग स्थित हेल्प डेस्क में जाकर छात्र-छात्राएं प्रवेश संबधित नियमों की जानकारी ले सकते है।