{"_id":"5b3512bc4f1c1b36208b58ff","slug":"153020486020-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सौ से अधिक कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सौ से अधिक कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी बांध परियोजना के द्वितीय चरण की एक हजार मेगावाट की पंपिंग स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) के निर्माण में लगे हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी ने दो सौ से अधिक कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
बृहस्पतिवार को कंपनी के परियोजना प्रबंधक राकेश कुमार खली ने इस संबंध में कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में तर्क दिया गया है कि परियोजना का अधिकांश सिविल कार्य पूरा हो चुका है, जिसके चलते अब अधिक कर्मचारियों को काम पर रखना संभव नहीं है। बता दें कि वर्ष 2011-12 में पीएसपी परियोजना का निर्माण शुरू हुआ था। उस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों के दबाव में हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी ने क्षमता से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की थी। बीच-बीच में कंपनी ने कर्मचारियों की छटनी करने की तैयारी में लगी थी, लेकिन विरोध के चलते छटनी नहीं हो पा रही थी। अब सिविल वर्क निपटने के बाद कंपनी ने कर्मचारियों को हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस जारी होते ही विरोध के स्वर भी मुखर होने लगे हैं।