{"_id":"5b3512b74f1c1bc5628b79cf","slug":"153020485516-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक रूप से मछली पकडने को उतरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक रूप से मछली पकडने को उतरे ग्रामीण
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर यमुना पुल के समीप बहने वाली अगलाड़ नदी में मौण मेला धूमधाम से मनाया गया। टिहरी जिले के जौनपुर ब्लाक, देहरादून के जौनसार, बिन्हार, मसूरी समेत निकटवर्ती इलाकों से हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने एक साथ नदी में उतरकर सामूहिक रूप से मछलियां पकड़ी। मसूरी से आए सैकड़ों सैलानियों ने भी इस अनूठे उत्सव का भरपूर लुत्फ उठाकर ग्रामीणों के साथ सेल्फी ली।
अगलाड़ पुल से छह किमी नदी के ऊपरी इलाके में मौणकोट नामक स्थान से दोपहर बाद एक बजे ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊं, रणसिंघा की थाप पर मौण गीत के साथ ही जलदेवता की टिमरू के पाउडर से विधिवत पूजा की। ढोल वादकों, ग्रामीणों ने टिमरू पाउडर से टीका लगाकर जयकारे लगने के बाद करीब 250 किलो टिमरू पाउडर नदी में डाला गया। टिमरू पाउडर पानी में घुलने के साथ ही हजारों की संख्या में मौणाई नदी की जलधारा में मछलियां पकड़ने नदी में उतरे। मौणाइयों ने मौणकोट, बंदरकोट से अगलाड़ पुल होते हुए यमुना नदी के मुहाने तक मछलियां पकड़ कर टोलियों में गांवों की ओर रवाना हुए। बुधवार रात को हुई बारिश के कारण नदी का पानी मटमैला हो गया था, जिससे ग्रामीणों को मछलियां पकड़ने में दिक्कत हुई। इस बार भी मछलियों का साइज छोटा ही था और औसतन हर एक मौणाई ने 500 ग्राम से एक किलो मछलियां पकड़ी। थानाध्यक्ष कैंपटी प्रकाश पोखरियाल ने अगलाड़ पुल, मसूरी बैंड, यमुना पुल में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाई।