{"_id":"5b3512b04f1c1bc96b8b8acd","slug":"153020484719-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जुलाई से शुरू होगा विवि का नया सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जुलाई से शुरू होगा विवि का नया सत्र
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी) श्रीदेव सुमन विवि ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। विवि के संबद्ध कॉलेज में छात्र-छात्राएं दो जुलाई से बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदनपत्र जमा कर सकते हैं। छात्रों की सहूलियत को देखते हुए विवि प्रशासन ने प्रोस्पेक्टस तैयार कर विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
श्रीदेव सुमन विवि का वर्ष 2018-19 का नया शैक्षणिक सत्र दो जुलाई से शुरू हो जाएगा। इसी दिन से बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र प्रवेश आवेदन पत्र भी जमा कर सकते हैं। विवि ने प्रवेश आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई है। साथ ही प्रवेशार्थी 31 जुलाई तक प्रवेश शुल्क जमा कर सकेंगे। आवेदन संबंधी समस्त प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद एक अगस्त से विधिवत शिक्षण कार्य आरंभ हो जाएगा। नए सत्र को देखते हुए विवि ने प्रोस्पेक्टस को बनाकर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इंटरमीडिएट में 40 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ही विवि स्नातक कक्षाओं में प्रवेश देगा।
कोट
प्रोस्पेक्टस तैयार कर विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। दो जुलाई से स्नातकोस्तर पर विभिन्न कक्षाओं के आवेदन पत्र जमा होने शुरू हो जाएंगे। 31 जुलाई तक प्रवेश शुल्क जमा किया जा सकेगा। सभी प्रवेशार्थियों को नियमों के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा
विज्ञापन
-दिनेश चंद्रा, उपकुलसचिव श्रीदेव सुमन विवि