{"_id":"5b3124ba4f1c1bf86e8b9d4e","slug":"152994732315-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक क्लिक पर अब घर बैठे मिलेगी डिग्री और अंक तालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक क्लिक पर अब घर बैठे मिलेगी डिग्री और अंक तालिका
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के छात्रों को अब अंकतालिका और उपाधि (डिग्री) घर बैठे ही एक क्लिक पर मिल जाएगी। इसके लिए छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन कर शुल्क जमा करना होगा। अगले सत्र से विवि से संबद्ध कॉलेजों में चार वर्षीय इंटिग्रेटेड बीए बीएड और बीएससी बीएड कोर्स के अलावा तीन वर्षीय बीकॉम ऑनर्स कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। विवि के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सेवा नियमावली तैयार करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है।
सोमवार को विवि मुख्यालय बादशाहीथौल में कुलपति डॉ. यूएस रावत की अध्यक्षता में विवि की कार्य परिषद (ईसी) की पहली बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। राजकीय महाविद्यालयों में पांच साल से अस्थायी रूप से संचालित पाठ्यक्रमों को स्थायी संबद्धता देने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। विषय विशेषज्ञ इसी सत्र में महाविद्यालयों के निरीक्षण के बाद संबद्धता देंगे। वर्ष 2017 में पास आउट छात्रों को उपाधि देने के लिए विवि का दूसरा दीक्षांत समारोह अक्तूबर में आयोजित किया जाएगा। विवि में मानव संसाधनों की कमी को दूर करने के लिए बैठक में स्थायी नियुक्ति होने तक आठ दैनिक वेतन भोगी कर्मियों की तैनाती का प्रस्ताव रखा गया। शासन से अनुमोदन लिए जाने के बाद यह नियुक्तियां की जाएंगी।